राजनांदगांव। खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम डुमरडीहकला स्थित क्रेशर प्लांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रेशर संचालकों द्वारा वाटर स्पि्रंकलर से क्रेशर प्लांटों में पानी छिड़काव करना पाया गया। क्रेशर संचालकों को भविष्य में धूल डस्ट का सतत नियंत्रण करने हेतु नियमानुसार उपाय करने निर्देशित किया गया। इस दौरान बिना पिटपास के खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन के संलिप्त चार हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। जिसे पुलिस थाना सुकुलदैहान एवं ठेलकाडीह की अभिरक्षा में रखा गया है तथा अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले में संचालित क्रेशरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर, खनिज विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं