राजनांदगांव। जिले में चल रहे धान खरीदी अभियान से किसानों में उत्साह का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक धान खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं। धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमैट्रिक डिवाइस, आर्द्रता मापी यंत्र, पेयजल, छांव, श्रमिकों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आर्द्रता मापी यंत्र के माध्यम से किसानों के धान की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
जिले के सभी 96 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की दरए सूची एवं फ्लैक्स लगाए गए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी रखने के साथ ही कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध धान खरीदी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
धान विक्रय के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे किसानों के समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधाजनक व्यवस्था मिल रही है।
अब तक जिले में 42 हजार 400 पंजीकृत किसानों से 5 अरब 12 करोड़ 45 लाख 42 हजार रुपए मूल्य का 21 लाख 57 हजार 841.20 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। वहीं धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक उपार्जन केंद्रों से 1 लाख 60 हजार 402 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।
जिले में सुचारू रूप से चल रहे धान खरीदी अभियान से किसानों में संतोष और खुशी देखने को मिल रही है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
