Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » आम आदमी पार्टी ने पुराने व कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
    छत्तीसगढ़

    आम आदमी पार्टी ने पुराने व कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा इकाई का पुनर्गठन करते हुए पुराने, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। इस फैसले से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और चुनावी रणनीति को और मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।
    पार्टी नेतृत्व ने इस बार ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है, जिन्होंने लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य किया है। नवगठित लोकसभा इकाई में लोमेश्वर रामटेके को लोकसभा महासचिव, कमलेश स्वर्णकार को लोकसभा संगठन मंत्री तथा फग्गूलाल सुलाखे को लोकसभा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अशोक चौबे, हीरामन कोसरे, विक्की बैद, संतोष यादव, हेमंत मेश्राम एवं कन्हैया साहू को लोकसभा उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
    लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को निर्णायक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    नवनियुक्त लोकसभा महासचिव लोमेश्वर रामटेके ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ.साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
    वहीं लोकसभा संगठन मंत्री कमलेश स्वर्णकार ने प्रदेश पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विस्तार के लिए काम करने का आह्वान किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तम जयसवाल एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में किए गए ये संगठनात्मक बदलाव छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के निरंतर बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। पार्टी का यह कदम न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि आम जनता के बीच पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.