Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » आदिवासी परिवारों को सूखा राशन वितरित, जन कल्याण सामाजिक संस्थान व जीव दया फाउंडेशन की संयुक्त पहल
    छत्तीसगढ़

    आदिवासी परिवारों को सूखा राशन वितरित, जन कल्याण सामाजिक संस्थान व जीव दया फाउंडेशन की संयुक्त पहल

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जन कल्याण सामाजिक संस्थान राजनांदगांव एवं जीव दया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के ग्राम चावरगांव, मुरझर, कदाड़ी, सहपाल और कामखेड़ा में आदिवासी परिवारों के लिए सूखा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    प्री-स्कूल पोषण, शिक्षा एवं राहत कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ अंचलों में निवासरत आदिवासी परिवारों को दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्थान ने बताया कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई परिवार रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त पहल उन्हें राहत पहुंचाने और जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई।
    कार्यक्रम के तहत कुल 127 आदिवासी परिवारों को राशन किट वितरित की गई, जिसमें 26 किलो चावल और 4 किलो अरहर दाल शामिल थी। संस्थान के कार्यकर्ता किशन साहू ने कहा कि यह पहल मानवता, सहयोग और समाज सेवा के मूल्यों पर आधारित है। संस्थान भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए इस तरह की सामाजिक गतिविधियां जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब हर वर्ग को समान अवसर और आवश्यक सुविधाएं मिलें, विशेषकर आदिवासी समुदायों को विशेष सहयोग की आवश्यकता है।
    राशन वितरण कार्यक्रम में शैलेन्द्री मंडावी (भूतपूर्व सरपंच), दिलकर शाह मंडावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार, मंजु मरकाम, गौरी यादव, मनीषा मंडावी, ममता मंडावी और स्वेता जाड़े ने सक्रिय सहयोग किया। संस्थान ने नागरिकों से सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.