Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान, बाल प्रतिभाओं ने दिखाई शानदार खेल क्षमता
    खेल

    नन्हें कदमों की बड़ी उड़ान, बाल प्रतिभाओं ने दिखाई शानदार खेल क्षमता

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। ग्रामीण अंचल की मिट्टी में खेल का जोश और नन्हें कदमों की चमक से भंडारपुर दो दिनों तक उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद और ग्राम के सरपंच श्रीमती सीमा चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हें खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की आँखों में चमक, चेहरे पर मासूम मुस्कान और सपनों की फुहार ने सभी का मन जीत लिया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकस सहित अन्य खेलों में बाल प्रतिभाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
    मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा, इन बच्चों की प्रतिभा और मेहनत भविष्य में बड़ी उड़ान का आधार बनेगी। गाँव की यही नई पीढ़ी कल के मजबूत समाज और उज्ज्वल भारत का स्वरूप गढ़ेगी। भंडारपुर ने इस आयोजन में बच्चों की देखभाल, भोजन और व्यवस्थाओं को आत्मीयता, अनुशासन और समर्पण के साथ संभाला, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।
    उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक और शिक्षकाएं बच्चों के सपनों को दिशा देते हैं और उनकी मेहनत इस आयोजन की असली पूँजी है। संकुल क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच, उपसरपंच और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने बच्चों को केवल खेल का मंच ही नहीं दिया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण भी विकसित किए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.