मानपुर। नवागांव औंधी में 152.97 लाख रुपए की लागत से बने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की स्थिति गंभीर रूप से चिंताजनक है। भवन में दरारें पड़ गई हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और छत से पानी का सीपेज हो रहा है। इस वजह से छात्राओं की सुरक्षा पर ग्रामवासी और अभिभावक सवाल उठा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दूरस्थ अंचल में छात्रावास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। निर्माण एजेंसी के भ्रष्टाचार का परिणाम यह है कि नए बने भवन में ही कई कमियाँ दिख रही हैं। पहले यह छात्रावास उधारी के पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जहां सीमित संसाधनों में छात्राएं मुश्किल से रहती थीं। अब लाखों की लागत से सर्व सुविधायुक्त भवन तो मिल गया है, लेकिन निर्माण की खराब गुणवत्ता और सीपेज से बच्चों की सुरक्षा को खतरा है।
स्थानीय लोग और ग्रामवासी आरोप लगा रहे हैं कि उच्च अधिकारियों और शासन ने अब तक भ्रष्टाचार रोकने और व्यवस्था सुधारने में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया, यही वजह है कि निर्माण एजेंसियां बेलगाम हो गई हैं और विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
