Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » श्रमिकों की योजनाएँ बेहद महत्वपूर्ण, नवीनीकरण में तेजी लाएँ : तुलिका प्रजापति
    छत्तीसगढ़

    श्रमिकों की योजनाएँ बेहद महत्वपूर्ण, नवीनीकरण में तेजी लाएँ : तुलिका प्रजापति

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएँ—शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन और आर्थिक सहायता—अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पंजीयन के साथ नवीनीकरण भी अनिवार्य है, लेकिन जिले में नवीनीकरण की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर श्रमिकों को जागरूक किया जाए तथा नवीनीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।

    टीकाकरण के अभाव में मातृत्व वंदना योजना प्रभावित—स्वास्थ्य विभाग को निर्देश
    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अनेक हितग्राही टीकाकरण न होने के कारण योजना का लाभ नहीं ले पा रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि टीकाकरण सुनिश्चित कर योजना का लक्ष्य पूरा किया जाए।

    आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था, सुरक्षा व स्थिति की रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारियों से प्रस्तुत करने कहा गया, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें। कलेक्टर ने अपार आईडी की बेहतर प्रगति की सराहना की, लेकिन कमजोर क्षेत्रों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी, सचिवों को सौंपा दायित्व
    कलेक्टर ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत को निर्माण और पूर्णता में तेजी लाने को कहा। आवास व शौचालय निर्माण में सचिवों को आवश्यक दायित्व सौंपने के निर्देश दिए।

    आत्मसमर्पित नक्सलियों व नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए परियोजना पर कार्य तेज़ करने निर्देश
    विशेष परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों व नक्सल पीड़ित परिवारों के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आवास निर्माण में स्वयं सहायता समूहों के पास उपलब्ध सेंट्रिंग प्लेट का उपयोग पहले करने को कहा।

    आधार-सीडिंग में सुस्ती पर नाराजगी, डीबीटी की स्थिति की समीक्षा
    समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल सीडिंग को तेजी से पूरा करने को कहा। डीबीटी भुगतान से संबंधित स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली गई।

    ई-डिस्टिक्ट में बढ़ते रिजेक्शन पर नाराजगी, सीएससी केंद्रों को नोटिस के निर्देश
    अपूर्ण दस्तावेजों के कारण बढ़ रहे रिजेक्शन पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सीएससी सेंटरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    शिक्षा विभाग की समीक्षा: परीक्षा परिणाम सुधारें, स्कूलों के लिए एलपीजी कनेक्शन का प्रस्ताव तैयार करें
    अपार आईडी की प्रगति, स्वास्थ्य परीक्षण, टेबलेट सेवन, एलपीजी कनेक्शन तथा सरस्वती साइकिल योजना की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी बीईओ को नियमित समीक्षा कर बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने को कहा।

    समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे हों—गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
    कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी और आरईएस को समग्र शिक्षा के निर्माणाधीन कार्य समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चन्द्रकार, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    कृषि विभाग की समीक्षा: रकबा समर्पण में तेजी लाएँ, कोचियों पर कार्रवाई करें
    धान उपार्जन केन्द्रों में रकबा समर्पण में तेज प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने समितिवार जारी टोकनों की समीक्षा करने को कहा। धान कोचियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। रासायनिक खाद व बीज की उपलब्धता सामान्य बताई गई। कलेक्टर ने ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना की जानकारी ली।

    स्वास्थ्य विभाग: वय वंदना योजना में सुस्ती पर कड़ी नाराजगी
    पीएम वय वंदना योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने एनआरसी में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा एनआरसी को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

    साथ ही आयुष्मान कार्ड, एएनसी रजिस्ट्रेशन, सिकल सेल स्क्रीनिंग और राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।

    कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य करें, लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20261 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.