राजनांदगांव। शहर में रविवार देर रात राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का अचानक राजनांदगांव पहुंचना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। वे देर रात तुलसीपुर स्थित यश टाउन पहुंचे, जहां उन्होंने अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार, अमित जोगी ने आलम के परिजनों से भेंट कर हालचाल जाना। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत होती रही। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर गंभीर मंथन किया गया।
अमित जोगी के अचानक दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई। देर रात भी पार्टी कार्यकर्ताओं का आलम के आवास पहुंचना जारी रहा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मुलाकात पार्टी में नई सक्रियता और आगामी आयोजनों की तैयारी की ओर संकेत करती है।
इस अवसर पर जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के साथ शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, शैलेन्द्र वासनिक, प्रतीक साहू, मुकेश साहू, ऋषभ, साहिल, आकाश आदि कार्यकर्ता व परिवारजन उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
