Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शहीद वीर नारायण सिह के बलिदान दिवस पर फरहद चौक में हुआ कार्यक्रम, महापौर ने किया नामकरण
    छत्तीसगढ़

    शहीद वीर नारायण सिह के बलिदान दिवस पर फरहद चौक में हुआ कार्यक्रम, महापौर ने किया नामकरण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहीद वीर नारायण सिह के बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने फरहद चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि रहे।

    महापौर यादव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिह का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा, “हम उन्हें इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।”

    इस अवसर पर महापौर ने फरहद चौक का नाम ‘शहीद वीर नारायण सिह चौक’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की मांग पर चौक में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और हाई मास्क लाईट भी लगाई जाएगी। महापौर ने लोगों से अपील की कि वे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए समाज हित में कार्य करें।

    कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद बीना ध्रुव, पार्षद कुलेश्वर ध्रुव और सेवक उइके, पूर्व पार्षद मुकेश ध्रुव, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव और पंकज कुरंजेकर, गोडवाना युथ क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र मंडावी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष लेखराम मात्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

    महापौर द्वारा चौक का नामकरण, प्रतिमा स्थापना और हाई मास्क लाईट लगाने की घोषणा पर समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने कहा कि अब फरहद चौक केवल एक जगह नहीं, बल्कि शहीद वीर नारायण सिह के अमर साहस का प्रतीक बन गया है।

    कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इसमें उज्जवल कसेर, सूर्यकांत श्रीवास, पुरंदर लाल उइके, रोम सिंह मंडलोई, डेविड कुमार भूआर्य, प्रहलाद ठाकुर, इश्वर चंद्रवंशी, बी.एन. धनगुन, लाल देव तारम, देवसिह अमेला, क्षितिज सोरी, राजकुमार सलामे, सुरेन्द्र मण्डावी, खोरबाहरा राम साहू सहित कई लोग शामिल थे।

    कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने शहीद वीर नारायण सिह को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.