Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » धान खरीदी पर सरकार की नियत में खोट : कमलजीत सिंह पिंटू
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी पर सरकार की नियत में खोट : कमलजीत सिंह पिंटू

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने राज्य की भाजपा सरकार की नियत पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती है, इसलिए प्रतिदिन का जो लिमिट तय किया है, उससे अंतिम तिथि तक धान खरीदी होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले से ही किसान रकबा के गायब होने ओर गिरदावरी के नाम से परेशान है। सरकार अपनी खामियों को सुधार नहीं पा रही है, वहीं कटाई और मिंजाई होने के बाद किसानों को धान बेचने के लिए टोकन हासिल करने जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसानों को कई कोई दिन टोकन नहीं मिल रहा है। ऊपर से तुर्रा यह है कि सरकार ने धान खरीदी का जो लिमिट तय किया है, वह काफी कम है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लिमिट के मुताबिक खरीदी होते रही तो अंतिम तिथि तक किसान धान नहीं बेचपाएंगे।
    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धान खरीदी में तरह तरह के रोड़े लगा रही है, ताकि उसकी असफलता से पर्दा न उठे। उन्होंने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और मोदी की गारंटी के तहत गांव में ही तत्काल भुगतान व्यवस्था करने की मांग की है। अब धान खरीदी के लिए कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान को आखिर यह सरकार परेशान क्यों कर रही है, ज्यादा अच्छा है कि राज्य सरकार प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट बढ़ाएं और शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी के लिए अंतिम तिथि को भी बढ़ाया जाने की आवश्यकता है। सभी सोसाइटी एवं धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था फैली हुई है, किसान परेशान है टोकन कट नहीं रहा है, भाजपा की यह निकम्मी सरकार सिर्फ किसानों को लूटने का काम की है। किसानों से धान की खरीदी ना करना पड़े, यही सोच कर आज सभी सोसाइटियों में ट्रांसपोर्टिंग नहीं हो रही है। धान जाम पड़ा हुआ है। धान की किसानों का बड़ी मुश्किल से टोकन कट रहा है, उनके धान तौलने की समस्या आ रही है, क्योंकि सोसाइटियों के पास रखने की जगह नहीं है। धान का ट्रांसपोर्टिंग बंद है। भाजपा सरकार मौन साधकर बैठी हुई है, यहां के भाजपा जनप्रतिनिधि अपनी आंखें मूंद कर चिर निद्रा में शयन कर रहे हैं। किसानों के धान की तौल में प्रति मि्ंटल लगभग 1 किलो की दर से धान की चोरी की जा रही है और यह सब भाजपा नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है। पूरे प्रदेश पर लगभग यही स्थिति बनी हुई है। भाजपा सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.