Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » डोंगरगांव बलवा कांड में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगांव बलवा कांड में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डोंगरगांव में हुए बलवा कांड में पुलिस गंभीरता से जांच नहीं कर पा रही है। पुलिस की कार्रवाई लगातार सवालों के घेरे में है। वहीं बलवा कांड में शामिल दोनों ही पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े करते हुए जांच अधिकारी बदलने और जांच नए सिरे से करने को लेकर मांग कर रहे हैं।
    पत्रकारवार्ता लेकर आज मामले में प्रार्थी भानबाई यादव ने बताया कि डोंगरगांव पुलिस मामले में उनके तथा उनके परिवार वालों के ऊपर जबरदस्ती एफआईआर दर्ज कर दी है, जिसके चलते उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित होना पड़ रहा है। श्रीमती यादव ने बताया कि बीते 20 नवंबर को नागपुर से गुर्गे बुलाकर उनके घर में बलात घुसकर उनके पति को तथा पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई, इसके बाद होटल पहुंचकर उनसे मारपीट की गई। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन ठीक 1 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पक्ष रिपोर्ट के आधार पर उनके परिवार के सदस्यों पर जबरदस्ती अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, जबकि घटना में परिवार के सदस्य शामिल ही नहीं थे, इसके सारे साक्ष्य पुलिस को देने के बाद भी पुलिस ने अब तक मामले में उनके तथा उनके परिवार वालों को कोई भी राहत नहीं दी है बल्कि लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
    पत्रकार वार्ता लेकर के दूसरे पक्ष के आरोपी त्रिलोचन देवांगन ने मीडिया को बताया कि उनके और उनके मेहमान के साथ मारपीट की गई है और मारपीट के बाद थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर के उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। देवांगन का कहना है कि मामले में पुलिस त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें और मामले की उच्च स्तरीय जांच करें।
    बीते 20 नवंबर को पुरानी रंजिश के तहत योगेश दोष के संचालक योगेश देवांगन और त्रिलोचन देवांगन ने नागपुर से गुंडे बुलवाकर गौतम होटल के संचालक भानु यादव और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी और उनकी पत्नी के साथ होटल पहुंचकर मारपीट की। इस बीच गांव के नागरिकों ने लगातार बाहर से आए लोगों को समझाइश देते रहे, लेकिन हथियारों से लैस गुर्गो ने नागरिकों की एक नहीं सुनी, इसके चलते आक्रोश गहरा गया और नागरिकों ने बाहर से आए लोगों की जमकर पिटाई कर दी।
    पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है, जिसमें यादव परिवार पर दर्ज एफआईआर गलत प्रतिशोधात्मक प्रतीक हो रही जिस पर विधिवत जांच की मांग की जा रही। मामले में काउंटर ब्लास्ट एफआईआर दर्ज की गई है, जो कि पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े कर रही है।
    घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देवांगन परिवार को दोषी दिखाता है। वही भानभाई यादव द्वारा सौंप गए सीसीटीवी फुटेज को जांच में नहीं लिया गया है, जिसके आधार पर यादव परिवार के सदस्य दोषी प्रतीत नहीं हो रहे हैं। देवांगन परिवार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में यादव परिवार के लोगों को आरोपी बनाया गया है जबकि वह घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड व गवाह इसे सिद्ध करते हैं, लेकिन फिर भी एफआईअर में शामिल कर लिया गया। इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही बताया गया है। मामले में मेडिकल बोर्ड द्वारा दोबारा जांच की मांग की गई है। थाना-स्तर जांच पक्षपातपूर्ण/एकतरफा बताई जा रही। सीसीटीवी, गवाह, मेडिकल तथ्य आदि को पुलिस ने अनदेखा किया। जांच अधिकारी पर दुर्भावनापूर्ण व्यवहार तथा मिलीभगत के आरोप यादव परिवार ने लगाए गए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.