Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्कूल शिक्षा मंत्री ने दुर्ग संभाग में ली समीक्षा बैठक, कहा- स्कूलों में दिखना चाहिए शिक्षा का असर
    छत्तीसगढ़

    स्कूल शिक्षा मंत्री ने दुर्ग संभाग में ली समीक्षा बैठक, कहा- स्कूलों में दिखना चाहिए शिक्षा का असर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में दुर्ग संभाग स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के जिले शामिल थे।

    मंत्री ने डीईओ और बीईओ को निर्देश दिए कि वे शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर स्कूलों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।

    बैठक में युक्तियुक्तकरण अंतर्गत शिक्षकों के स्थानांतरण की भी गहन समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि जो शिक्षक अभी तक ड्यूटी ज्वॉइन नहीं किए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और जियो टैगिंग एवं शिक्षक उपस्थिति के माध्यम से नियमित अध्यापन की निगरानी करने पर जोर दिया।

    मंत्री ने कहा कि परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षक उत्कृष्ट कार्य करें, बच्चों को पढ़ाई के लिए अभ्यास कराएं और अच्छे माहौल की व्यवस्था करें। उन्होंने प्राथमिक स्कूलों में पहाड़ा याद कराने, वर्ष भर की कार्य योजना के अनुरूप अध्यापन करने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश और अध्ययन की निगरानी की जाए। साथ ही सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम, सत्र 2025-26 का लक्ष्य, कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण, मॉडल स्कूल, पीएम ई-विद्या चैनल के उपयोग आदि पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचें और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें। उन्होंने ड्रॉपआउट कम करने और कमजोर बच्चों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता बताई।

    संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि जिन बच्चों का परिणाम अच्छा नहीं है, उनके लिए शनिवार बैगलैस डे पर सुधारात्मक शिक्षण होगा। आयुक्त समग्र शिक्षा डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शिक्षण कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने और कमजोर बच्चों वाले स्कूलों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

    कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बच्चों में पढ़ाई की रुचि बढ़ाने के लिए ‘पढ़ाई का कोना’ शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को भी पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए कहा।

    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग बीएल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री प्रवास सिंह बघेल, जिला मिशन समन्वयक श्री सतीष व्यौहारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.