छुरिया। ग्राम बेलरगोदी में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का दो दिवसीय भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में ग्राम बेलरगोदी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ग्रामीणों की सहभागिता ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और उल्लास बनाए रखा।
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित कई खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, खेल भावना और कौशल का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में उपसरपंच नागेश्वर भारद्वाज ने सभी ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा निखारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और आयोजन समिति एवं विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर सरपंच सोनम मरावी, जनपद सदस्य चंद्रिका वर्मा, धन्नूलाल साहू, पटेल सुमेरीपाल, प्रकाश कंवर, पंचगण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
