Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत गर्रापार ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत गर्रापार ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaDecember 9, 2025No Comments1 Min Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गर्रापार में स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिन दीदी, एएनएम और सीएचओ मैडम का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को साड़ी और श्रीफल भेंटकर उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई।
    समारोह में मुख्य रूप से सरपंच अजय साहू, उपसरपंच नीलम कोर्राम, पंच कविता सिन्हा, रैन बाई मंडावी, परमीन मरकाम, सीमा मंडावी, शत्रु राम गावड़े, साथ ही गांव की महिलाएं, दीदीगण और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मितानिन, एएनएम और सीएचओ ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत कड़ी हैं। घर-घर जाकर स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाएँ पहुँचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण ही गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुचारू संचालन संभव हो पाया है।
    ग्राम पंचायत गर्रापार की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और कहा गया कि गांव के लोग उनके प्रत्येक कार्य में सहयोग प्रदान करते रहेंगे। समारोह का समापन सम्मानित स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.