राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने ग्राम जोरातराई में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी टिकू निषाद (36 साल) के पास से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से 21 पौवा शोले देशी प्लेन, 09 पौवा जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 5.4 बल्क लीटर, कीमत 2,760 रुपए और बिक्री रकम 700 रुपए जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाना है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कौचे, आरक्षक तुषार मरकाम, विनोद महिलांगे और मनोज हरमुख की अहम भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
