राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में लूट के मामले में 2 नाबालिकों को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाईटर वाला बटनदार चाकू, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और नगदी 300 रुपये जप्त की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 27.11.2025 को गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ आईसक्रीम फालूदा बनाने ट्रेन से राजनांदगांव आया और रेलवे स्टेशन से पैदल जा रहा था। रात लगभग 1 बजे बॉम्बे ऑटो पार्ट्स और राम दरबार के मध्य ट्रैक्टर शोरूम के पास, 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और रास्ता रोककर प्रार्थी से 600 रुपये और उसके साथी से 4500 रुपये व एक वीवों कंपनी का मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर धारदार चाकू से साथी को वार कर चोट पहुंचाई गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया। फुटेज के आधार पर 2 नाबालिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया।
कब्जे से लाईटर वाला बटनदार चाकू, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08-एएम 4006, नगदी रकम और मोबाइल जप्त किया गया। 05.12.2025 को आरोपियों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और जेल वारंट मिलने पर संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, आरक्षक जी. सिरील कुमार, श्रीनिवास और सायबर सेल के उप निरीक्षक नरेश बंजारे, आरक्षक मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, पुनेश्वर साहू और हरिश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं