राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी की गंभीर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी की पहचान सिद्धार्थ लहरे पिता गोवर्धन लहरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी-न्यू सिविल लाइन, थाना कोतवाली, राजनांदगांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.12.2025 की रात लगभग 11.30 बजे प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवराज राजपूत उर्फ दीप और उसका साथी लोकेश ने ममता नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडर ब्रिज के पीछे उसे जबरदस्ती कार में बैठाया, शराब पीने के लिए पैसे मांगे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हाथ, मुक्का, डंडा और चाकू से मारपीट कर चोट पहुँचाई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया। मुखबीर की सूचना पर सिद्धार्थ लहरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी को 05.12.2025 को न्यायालय में पेश कर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, आरक्षक चंद्रेश सिन्हा, प्रदीप जायसवाल, प्रयंश सिंह, श्रीनिवास और लिलेंद्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
