Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » जमीन की बढ़ी सरकारी गाइडलाइन दरों के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
    छत्तीसगढ़

    जमीन की बढ़ी सरकारी गाइडलाइन दरों के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन/सरकारी मूल्य में हुई भारी वृद्धि के विरोध की लहर लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव के आमजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके अंबागढ़ चौकी प्रवास के दौरान मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
    मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि बढ़े हुए सरकारी मूल्य गाइडलाइन दरों के मुद्दे पर जल्द ही चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
    गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को जारी नई जमीन गाइडलाइन दरों के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव सहित सभी जिलों में लोग बढ़ी हुई दरों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। नई गाइडलाइन लागू होने पर कृषि भूमि, आवासीय प्लॉट, मकान सहित व्यवसायिक जमीन के पंजीयन और रजिस्ट्री खर्च में भारी बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आम जनता पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।
    इसी मुद्दे को लेकर राजनांदगांव के जय स्तंभ चौक में लगातार तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से गाइडलाइन दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग दोहराई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.