राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने 15 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया। इन मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
थाना बसंतपुर में आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को बरामद मोबाइल प्रार्थियों को सौंपे गए। प्रार्थियों ने अपने गुम मोबाइल मिलने पर जिला और थाना बसंतपुर पुलिस की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि गुम मोबाइल मिलें तो उनका उपयोग न करें और नजदीकी थाना में जमा कराएं। थाना बसंतपुर पुलिस भविष्य में भी गुम मोबाइल की बरामदी और पतासाजी की कार्रवाई जारी रखेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति और आरक्षक भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
