खैरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ (पिपरिया) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 128वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को सुना।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रगति, जनभागीदारी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अभियानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और राष्ट्रनिर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब समाज सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ता है, तब परिवर्तन स्वतः दिखने लगता है।
कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मन की बात मात्र रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनमानस को दिशा देने और प्रेरित करने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि देशभर के प्रेरणादायक प्रयासों और व्यक्तित्वों को सामने लाकर प्रधानमंत्री समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
विक्रांत ने बताया कि मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं में नई सोच और रचनात्मक कार्यों के प्रति उत्साह उत्पन्न होता है।
सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, रूपेंद्र रजक, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, लखन साहू, कृष्णा वर्मा, दीना जंघेल, ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
