Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर जिले के सभी समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली
    राजनांदगांव

    कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर जिले के सभी समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर जिले के सभी समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करें। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील समितियों में रकबा समर्पण की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन समितियों में धान की आवक को देखते हुए बफर लिमिट बढ़ाई गई है, वहां आधिपत्य लेकर धान रखने के लिए सुरक्षित स्थान रखें। हल्की बारिश के दृष्टिगत समितियों में धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए कैप कव्हर, ड्रेनेज एवं अन्य व्यवस्था करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी सक्रियता के साथ कार्य करें। धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों से सर्तक रहे एवं निगरानी रखें। कलेक्टर ने कहा कि धान का सत्यापन शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा, इसे ध्यान में रखते हुए सजगता के साथ कार्य करें। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप शुद्ध धान खरीदी का कार्य प्राथमिकता से करें।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी मिलने पर एसडीएम को तत्काल सूचित करें। सभी अपनी ड्यूटी पर प्रतिबद्धतापूर्वक तैनात रहे। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील समितियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अवैध धान परिवहन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता के धारा 318 (4) के तहत धोखाखड़ी के तहत जुर्म दर्ज होगा। अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों एवं अवैध धान परिवहन में संलिप्त शासकीय कर्मचारियों के संबंध में भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाई की विधिक जानकारी प्रदान की। इस दौरान खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, डीएमओ श्रीमती हीना खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव सुधीर सोनी, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.