राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कीमती शराब और वाहन जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही की।
गिरफ्तार आरोपी लालाराम साहू पिता बिसौहा राम साहू, निवासी ग्राम नवागांव, थाना सोमनी के कब्जे से 20 पौवा शोले देशी प्लेन शराब 3.6 लीटर (कीमत 1,600) और एक टीवीएस एक्सेल मोटर साइकिल (सीजी 08-एन 2596, कीमती 10,000 रूपये) जब्त की गई। कुल जप्त की गई संपत्ति की कीमत 10,600 रूपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह, आरक्षक तुषार मरकाम, विनोद महिलांगे और मनोज हरमुख का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
