राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 29 नवंबर की रात लगभग 11 बजे थाना सोमनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के स्टाफ के कार्यकलाप, अनुशासन, समयबद्धता और थाने की स्वच्छता व रखरखाव की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण में रात्रि गश्त टीम की वास्तविक स्थिति, बैरक और पुलिस स्टाफ के आवासीय सुविधाओं की भी जांच की गई। ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा शराब सेवन की जांच भी की गई, जिसमें सभी कर्मचारी अनुशासन में पाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात जवानों से चर्चा कर भविष्य में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षणों का उद्देश्य पुलिसबल में अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाना, ड्यूटी के प्रति गंभीरता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना, रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाना बताया गया।
राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि थानों में स्वच्छता, व्यवस्था और टीम स्पिरिट को प्रोत्साहन देना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस बल जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
