Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » रजिस्ट्री दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन
    राजनांदगांव

    रजिस्ट्री दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में भूमि रजिस्ट्री की बढ़ी दरों को लेकर जिला शहर कांग्रेस व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नव नियुक्त जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे। अध्यक्षद्वय ने नई दरों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को लगातार आर्थिक बोझ तले धकेल रही है।
    इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला लेकर निकले। पुलिस बल ने पुतले को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता डटे रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। जयस्तंभ चौक से रैली आगे बढ़ी और महाकाल चौक (मानव मंदिर चौक) पहुंचकर प्रदर्शन और भी उग्र हो गया। यहां कांग्रेसजनों ने पुतले का दहन कर सरकार के फैसले के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।
    जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री दरें बढ़ने से लोगों के सपनों का घर बनाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राज्यभर में हर तबका इससे प्रभावित होगा चाहे वह वेतनभोगी मध्यमवर्गीय परिवार हो, छोटा व्यवसायी हो या निम्न आय वर्ग का नागरिक।
    जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां लगातार मध्यमवर्ग, गरीब और भूमिहीन परिवारों को निशाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल हाफ योजना में राहत खत्म की गई और अब भूमि रजिस्ट्री की दरें बढ़ाकर आम आदमी को सीधा आर्थिक प्रहार किया गया है। गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोत्तरी अव्यावहारिक है, वास्तविक स्थिति को ध्यान में नहीं रखती और इससे विकास भी बाधित होगा।
    नेताओं ने कहा कि जनविरोधी नीतियों पर सरकार और वित्त मंत्री की चुप्पी यह साबित करती है कि आम जनता की आवाज उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक रजिस्ट्री की दरें वापस नहीं ली जातीं, जिला शहर कांग्रेस कमेटी लगातार जन आंदोलन चलाती रहेगी।
    प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिना जनसुनवाई किए, बिना किसी औचित्य के यह निर्णय लेकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। महाकाल चौक पर पुतला दहन के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों के हितों को साधती हैं, जबकि आम नागरिकों का जीवन दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता की आवाज को निर्णायक स्तर तक पहुँचाया जाएगा।
    दोनों ही अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और सरकार की हर जनविरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम नागरिकों के आर्थिक अस्तित्व का सवाल है। जब तक दरें वापस नहीं ली जातीं, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
    इस दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व विधायक भूनेश्वर बघेल, महेंद्र यादव, आफताब आलम, माया शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन व आसिफ अली, नीरज कन्नौजे, राजेश चौहान, ललित कुमरे, दुर्गेश द्विवेदी, गोलू नायक, विजय राज सिंह, विष्णु लोधी, रामू मूरत वर्मा, प्रकाश बाफना, अमित बघेल, देवेंद्र देवांगन, के विनायक राव, प्रकाश महानदी, अमर झा, दयावान देवांगन, खैरुन निशा, फरहा नाजखत, शाहिन कुरैशी, रिना पटेल, संगीता सिन्हा, झम्मन देवांगन, लोकू यादव, विनोद यादव, शैलेष ठाकरे, समीर द्विवेदी, सागर ताम्रकार, ललिता साहू, राजेश गुप्ता चंपू, लादूराम, एकनाथ सिन्हा, नेहरुलाल साहू सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.