राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 27 नवम्बर को पुलिस चौकी सुरगी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
इस निरीक्षण के तहत सिंदई और हरदी क्षेत्र की दुकानों में दवाओं के स्टॉक, बिल-पुस्तिकाएँ, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सभी दुकानों में दस्तावेज और स्टॉक नियमानुसार पाए गए और किसी भी दुकान में अवैध या बिना लाइसेंस की दवाइयाँ नहीं मिलीं।
साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर/रिकॉर्डिंग सिस्टम और फुटेज की भी समीक्षा की गई और फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। मेडिकल दुकानदारों को दवाओं के सुरक्षित भंडारण, नियमों का पालन और दस्तावेज अपडेट रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
संयुक्त टीम में निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी, प्रभारी पुलिस चौकी सुरगी, चौकी स्टाफ, हीरेंद्र पटेल (एडिशनल ड्रग्स कंट्रोलर), निकिता श्रीवास्तव (ड्रग्स इंस्पेक्टर) और प्रवीण कुमार ौबे शामिल थे।
राजनांदगांव पुलिस एवं ड्रग्स विभाग ने बताया कि इस तरह के संयुक्त निरीक्षण अभियान भविष्य में भी लगातार संचालित किए जाएंगे, ताकि अवैध औषधि बिक्री रोकी जा सके और नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
