राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में बेचने आए ग्राम जंगलपुर के किसान वैभव कुमार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान वैभव ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में 75 कि्ंवटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान बिक्री हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है। उन्होंने धान खरीदी के लिए सरल प्रक्रिया और बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे किसानों के श्रम और समय की भी बचत हो रही है। किसान वैभव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों के वास्तविक उपज को खरीदने के लिए शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी सराहनीय है। शासन धान उपज की बहुत अच्छी कीमत दे रही है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव, विश्राम जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है।
किसान वैभव ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ जमीन है। जिसमें वे खरीफ सीजन में धान की फसल लिया था और बहुत अच्छी उपज मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी धान का विक्रय किया था। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से नया इलेक्ट्रानिक स्कूटर और सेकंड हैण्ड कार खरीदा है। इसके साथ ही पुराने घर का रेनोवेशन भी कराया है। उन्होंने कहा कि शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है और अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत प्रसन्नचित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
