राजनांदगांव। समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट की समर्पण चल चिकित्साल्य सेवा के तहत संचालित स्व. सदाशिव गोविंद राव कात्रे स्मृति सेवा यात्रा का अंतिम पड़ाव शुक्रवार को आशा निकेतन कुष्ठ कॉलोनी में लगा। राष्ट्रीय सेवा भारती, भारतीय कुष्ठ निवारण संघ और गुलशन कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित यह यात्रा अब 22 शिविरों के साथ संपन्न हुई।
शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक शिव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की निःस्वार्थ सेवा मनुष्य जीवन का सर्वोत्तम कर्म है। इस दौरान जिला कुष्ठ निवारण इकाई से डॉ. गौतम भट्टाचार्य और छड। संतोष चौहान भी मौजूद रहे।
फाउंडेशन के संस्थापक रवि प्रकाश ने सेवा यात्रा की रूपरेखा और संस्था के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुष्ठ बस्तियों में लगातार संवाद और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं ही इस मिशन का मुख्य उद्देश्य हैं।
16 नवंबर को कोरबा से शुरू हुई सेवा यात्रा ने 10 दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर 22 निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए और शुक्रवार को राजनांदगांव में समाप्त हुई।
शिविर में रक्तचाप जांच, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, सीबीसी जांच, अल्सर प्रबंधन : सफाई, ड्रेसिंग, माइनर सर्जरी, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श, निःशुल्क दवाइयों का वितरण, महिलाओं को सेनेटरी पैड, कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को अल्सर केयर किट प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं दी गई।
फाउंडेशन की चल चिकित्साल्य सेवा वर्तमान में 10 राज्यों की 245 कुष्ठ कॉलोनियों में रह रहे 1 लाख से अधिक परिवारों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। संस्था के अनुसार यह अभियान समाज के सबसे उपेक्षित वर्ग तक स्वास्थ्यए सम्मान और नई उम्मीद पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
