राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं प्रगति लाने के लिए जिला अधिकारियों, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवास चौपाल कराने तथा सभी हितग्राहियों, राजमिस्ति्रयों और वेंडरो को बुलाकर उन्मुखीकरण एवं आवास को जल्द प्रारंभ कराकर समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के जिला अधिकारी, जिला पंचायत के अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सर्व-संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
