राजनांदगांव। समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के कारण किसानों को उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। किसान उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिला है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भेंड़ीकला के किसान संतोष देवांगन धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 42 क्विंटल धान बिक्री करने पहुंचे थे। किसान संतोष ने बताया कि उनके पास 7 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें वे धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी नीति से धान खरीदने और समय पर राशि मिलने से उन्हें अन्य जगहों से उधार एवं कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ी है। पिछले वर्ष की राशि से आसानी से उनका आजीविका चली है। इस वर्ष धान बिक्री की राशि से खेती किसानी कार्य में नई तकनीक और आधुनिक खेती करने के लिए अपने खेत में बोर खनन करने का विचार किया है, जिससे वे दोहरी फसल लेंगे। किसान संतोष ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र गठुला में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। सही समय पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हुआ है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से तेज गति और पारदर्शी तरीके से धान की तौलाई से उनके समय की बहुत बचत हुई। खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव और विश्राम करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। धान खरीदी प्रक्रिया में पादर्शिता और किसानों के प्रति खरीदी केन्द्रों में संवेदनशीलता से विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे धान खरीदी नीति से बहुत संतुष्ट है। किसान संतोष ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
