राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने 25 नवंबर को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जो शीतला माता मंदिर नंदई चौक के पास हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को डराता-धमकाता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 01 नग धारदार चाकू बरामद किया।
आरोपी बबलु उर्फ तामेश्वर सोनकर पिता श्याम सोनकर, निवासी सोनकर पारा नंदई, बसंतपुर को गिरफ्तार कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 555/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक भुनेश्वर जायसी और पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने कहा है कि बसंतपुर क्षेत्र में ऐसे असमाजिक तत्वों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी और किसी को भी आम लोगों को डराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
