राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने मोहारा महालक्ष्मी मार्केट स्थित फल दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है।
मामले के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी सवार दो युवक फल खरीदने के बहाने दुकान में आए। पैसों की मांग करने पर दुकानदार ने मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट की और धारदार चाकू उसकी गर्दन पर रखकर गल्ले में रखे 4500 रुपए लूट लिए। शिकायत पर बसंतपुर थाना में अपराध क्रमांक 554/25, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एएसपी राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सुरज सिंह पिता सुरेश ठाकुर, निवासी बंगाली चाल एवं आदित्य यादव पिता अर्जुन यादव, निवासी बंगाली चाल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने लूट में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली। दोनों आरोपियों का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपी जेल दाखिल कर दिए गए।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि मनमोहन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आशीष परिहार, रूपेंद्र वर्मा, राजेश बन्देश्वर और पेट्रोलिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लूटपाट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
