राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 7 दिसम्बर 2025 को जल संसाधन के अंतर्गत आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा 2025 संचालन के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। कलेक्टर श्री यादव ने छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफलतापूर्वक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षकों एवं केन्द्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों को अच्छे से निर्वहन करने कहा। उन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं नियुक्त केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं वीक्षकों के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सहित नियुक्त केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
