मोहला। सुघघर जन-सुरक्षित जिला अभियान के तहत चिल्हाटी पुलिस ने अवैध धान परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस ने महाराष्ट्र के कटिनगर, गोंदिया से धमतरी की ओर ले जाए जा रहे ट्रक एम 29 एएन 3786 को घेराबंदी कर रोकते हुए 390 बोरी धान (लगभग 259.20 मि्ंटल) मौके पर ही जप्त किया।
पुलिस अधीक्षक मोहला.मानपुर.अंबागढ़ चौकी यशपाल सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में की गयी इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना चिल्हाटी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय मेरावी ने किया।
जानकारी के अनुसार, थाना चिल्हाटी क्षेत्र में पुलिस टीम अवैध गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखे हुए थी। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक के गुजरने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका गया। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद धान की पूरी खेप को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध धान परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
