Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण का औचक निरीक्षण
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण का औचक निरीक्षण

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले में प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर शनिवार व रविवार को भी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहे। विकासखंड मोहला और मानपुर में राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर अचानक पहुंचकर व्यवस्था की जांच की।

    निरीक्षण दल में अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित तहसीलदार शामिल रहे। टीम ने औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव, डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड और मोहभट्ठा गांव का दौरा किया।

    औंधी क्षेत्र में बड़ी लापरवाही
    निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में गंभीर अनियमितता उजागर हुई। यहां करीब 350 ऑफलाइन प्रपत्र (Form-6 आदि) प्राप्त हुए थे, पर केवल 26 आवेदन ही ऑनलाइन दर्ज मिल पाए। शेष प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि में भारी देरी पाई गई, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
    अधिकारियों ने संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए और सभी लंबित प्रपत्रों को तुरंत ऑनलाइन दर्ज करने को कहा।

    प्रगति रिपोर्ट अब रोजानी देनी होगी
    अधिकारियों ने अन्य त्रुटियों पर भी बीएलओ को मार्गदर्शन देते हुए स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निरीक्षण दल व नियंत्रण कक्ष में भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही या विलंब दोहराए जाने पर नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना ही बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026

    अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां

    March 18, 2026

    नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार

    March 16, 2026

    नदी में रेत के भीतर मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

    March 6, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.