डोंगरगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा वीरांगना जिला राजनांदगांव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह के निवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अर्चना सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह सहित वीरांगना टीम की बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह में दीपावली की शुभकामनाओं के साथ समाज में एकता व समरसता बनाने पर बल दिया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव अर्चना सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना सुषमा सिंह, कनकलता सिंह, अनामिका गौतम, सुधा पवार, रेखा सिंह, रीना सिंह, रवि चौहान, शशि भदौरिया, संजू सिंह, नीमा राजावत, स्वाति चौहान, डिम्पल भदौरिया, रश्मि भारद्वाज, प्रिया सिंह, आभा चौहान, निशा सेंगर, निशा सिंह, रेणु सिंह, छाया ठाकुर, माधुरी ठाकुर, शशि चौहान, वैशाली सिंह, नेहा सिंह, अचला ठाकुर, डॉ. सूर्या सिंह, प्रियंका सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
