Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » मानपुर-मोहला में मतदाता पुनरीक्षण पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण में बीएलओ की लापरवाही उजागर
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    मानपुर-मोहला में मतदाता पुनरीक्षण पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण में बीएलओ की लापरवाही उजागर

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मानपुर और मोहला विकासखंड के विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीओ राजस्व मोहला हेमेंद्र भूआर्य, एसडीओ राजस्व मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित तहसीलदार निरीक्षण दल में शामिल रहे।
    टीम ने औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव, डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड और मोहभट्ठा पहुंचकर कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां करीब 350 ऑफलाइन आवेदन (फॉर्म-6 आदि) प्राप्त होने के बावजूद केवल 26 आवेदनों को ही ऑनलाइन किया गया था। शेष प्रपत्रों को ऑनलाइन प्रविष्ट करने में भारी विलंब पाया गया, जिसे निरीक्षण दल ने गंभीर अनियमितता माना। संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है तथा लंबित सभी प्रपत्रों को तत्काल ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
    इसके अलावा अन्य स्थानों पर पाई गई त्रुटियों के सुधार के लिए भी अधिकारियों ने मौके पर मार्गदर्शन दिया। अब प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निरीक्षण दल और नियंत्रण कक्ष में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी, जिससे कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
    अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की देरी या गलती दोहराए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026

    अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां

    March 18, 2026

    नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार

    March 16, 2026

    नदी में रेत के भीतर मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

    March 6, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.