राजनांदगांव। जिले में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने मोबाइल पर सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण नामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिलने के बाद हेमलता ज्वेलर्सए सोमनी स्थित दुकान पर रेड की। जांच में ज्वेलर्स संचालक विवेक सोनी (33 वर्ष, निवासी-टेडेसरा) अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप के माध्यम से हार-जीत सट्टा खेलते पाए गए। मौके पर 1 मोबाईल (विवो वाय 100, कीमत 10,000 रुपये) और नगदी 400 रुपये बरामद की गई।
सट्टा पट्टी मोबाइल के माध्यम से अन्य व्यक्ति तक पहुँचाने के मामले में आरोपी मो. नं. के धारक दीनूराम सेन (32 वर्ष, निवासी बैगाटोला) को साइबर सेल की मदद से पकड़कर परिजनों को सूचना दी गई।
सदर अपराध धारा 7 (1) छग जुआ अधिनियम के तहत विवेक सोनी और दीनूराम सेन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में सउनि राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक डूलेश्वर साहू, आरक्षक जी शंकर राव, बिरेन्द्र मंडावी, आरक्षक दिनेश वर्मा, आरक्षक टुमन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका और सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
