राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में गुरुवार रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने जवानों को ब्रीफ कर तीन टीमों में विभाजित किया और संबंधित क्षेत्रों में रवाना किया।
रात्रि 10 बजे से 1 बजे तक चली इस गश्त में चिखली के बजरंगपुर, नवागांव, शंकरपुर, गोरी नगर और थाना बसंतपुर के राजीव नगर, देवार पारा सहित स्कूल मैदान, खेल मैदान और चौक-चौराहों जैसे सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई।
महावीर चौक और गौरव पथ पर यातायात पुलिस ने एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति और वस्तुओं की जांच की। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
अभियान में एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी ऑप्स अम्ब्रोस कुजुर, 6 इंस्पेक्टर और कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चिखली चौकी, तुमड़ीबोड़ एवं रक्षित केंद्र के 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना और जनता के मन में सुरक्षा व पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। आगे भी यह गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
