डोंगरगढ़। ग्राम नवागांव कोलिहापुरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में हर साल की तरह इस बार भी बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों में उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मेले में बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, जनपद प्रतिनिधि व सरपंच मदनलाल देवांगन, उपसरपंच ताराचंद सिन्हा, हेमनाथ वर्मा, संतोष निषाद सहित विद्यालय के शिक्षक कनक साहू, मंजरी गजभीये, हेमंत सिन्हा तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और पढ़ाई के साथ उनकी रचनात्मकता को भी आगे लाते हैं। बाल मेले को लेकर बच्चों में पूरे दिन उत्साह बना रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
