राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर में दो साल से फरार मोटर सायकल चोर समीर खान को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर (क्रमांक 08-एटी7152) बरामद कर जप्त की गई। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 30,000 रुपए है।
जानकारी के अनुसार, 13 नवम्बर 2023 को प्रार्थी विवेक वर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी समीर खान ने उनकी मोटर सायकल चोरी कर ली। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 891/23ए धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु खोजी दल बनाया गया। मुखबीर की सूचना पर 19 नवम्बर 2025 को आरोपी समीर खान को मिलचाल राम मंदिर के पास हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी गई मोटर सायकल बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार किया और 20 नवम्बर 2025 को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश कर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया। आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक शम्भूनाथ द्विवेदी, मिलन साहू, संदीप चौहान और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
