Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजधानी में होगा क्षत्रिय स्वाभिमान न्याय महापंचायत का आयोजन, लाखों की संख्या में जुटेंगे राजपूत समाज के लोग
    राजनांदगांव

    राजधानी में होगा क्षत्रिय स्वाभिमान न्याय महापंचायत का आयोजन, लाखों की संख्या में जुटेंगे राजपूत समाज के लोग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाले जाने के मामले में अब राजपूत समाज पूरी तरह विरोध में उतर आया है। रायपुर पुलिस की बर्बरता के विरोध में श्री राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस की कार्यशैली को मानवाधिकार के विपरीत बताते हुए उन्होंने राजधानी रायपुर में 7 दिसंबर को क्षत्रिय स्वाभिमान न्याय महापंचायत का आयोजन करने की घोषणा की है। इस आयोजन में देशभर के करणी सेना संगठन से जुड़े कार्यकर्ता तथा राजपूत समाज के लाखों लोग राजधानी पहुंचकर रायपुर पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेंगे।
    बुधवार दोपहर राष्ट्रीय करणी सेना के प्रमुख राज शेखावत राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह से सौजन्य भेंट की तथा संगठन से जुड़े लोगों के साथ समाज की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज से आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ हो गया है। 7 दिसंबर को दोपहर 1 बजे रायपुर में पीड़ित परिवार की अध्यक्षता में क्षत्रिय स्वाभिमान न्याय महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि रायपुर पुलिस ने जो एफआईआर उनके ऊपर दर्ज की है, उसकी गिरफ्तारी देने के लिए वे छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पुलिस समाज के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। ऐसी स्थिति में 7 दिसंबर को देशभर से राजपूत समाज के लोग जुटेंगे और पुलिस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांग है कि रायपुर पुलिस समाज की बहू-बेटियों की अस्मिता पर हाथ डालेगी तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मामले में पुलिस ने पहले उनके प्रति बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया और फिर उनके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की। चूंकि, हमारी बहन-बेटियों की अस्मिता पर हाथ डाला गया है, इसलिए इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
    उन्होंने कहा कि रायपुर पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को नंगे पांव जुलूस निकालकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया, जिसका पूरा राजपूत समाज विरोध करता है। इसके साथ ही पुलिस ने परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षत्रिय समाज के साथ इस प्रकार की घटना को करणी सेना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
    उन्होंने मांग की कि इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार से उन्होंने अपील की है कि पीड़ित परिवार की बात सुनी जाए तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ पुलिस न्यायसंगत व्यवहार करे।
    छत्तीसगढ़ श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि राजधानी पुलिस प्रदेश में इस तरह के उदाहरण पेश न करे। वीरेंद्र सिंह तोमर के मामले में पुलिस ने न तो विधि-सम्मत कार्रवाई की और न ही परिवार की महिलाओं के साथ उचित व्यवहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि तोमर ने कोई अपराध किया है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर न्यायपालिका के समक्ष पेश करें। न्यायपालिका का जो भी फैसला होगा, वह सर्वमान्य होगा। लेकिन परिवार की महिलाओं को प्रताड़ित करना पुलिस का अमानवीय चेहरा दर्शाता है।
    इस दौरान छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग सुषमा सिंह, विजय बहादुर सिंह, कनक लता सिंह, नीम राजावत, रेखा सिंह, संजू सिंह, सुधा पवार, गोल्डी भदोरिया, संजय सिंह राजपूत, अजय कुशवाहा, कपिल सिंह चौहान, अमन बहादुर सिंह, प्रिंस सिंह, लाल मुनई सिंह, चंदन सिंह, दीपेश सिंह, अनिल सिंह, भवानी बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.