खैरागढ़। बाल सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से केसीजी पुलिस ने स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, खैरागढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 से 150 छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी, जिनमें गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि वे इन अपराधों से कैसे बच सकते हैं और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, पुलिस ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि उन्हें किस प्रकार के सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए।
इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और कई सवाल पूछे, जिनमें करियर संबंधित, कानूनी जागरूकता और ट्रैफिक नियमों पर सवाल थे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के सवालों का विस्तार से उत्तर दिया और उन्हें कानूनी समझ और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए पुलिस विभाग बच्चों के बीच सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहा है, जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना योगदान दे सकें।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
