Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सोसाइटी कर्मचारियों की मांगों पर सरकार नरमी दिखाए : जाकेश साहू
    राजनांदगांव

    सोसाइटी कर्मचारियों की मांगों पर सरकार नरमी दिखाए : जाकेश साहू

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारी लगातार आंदोलन पर डटे हैं, वहीं सरकार ने बातचीत की बजाय सख्त रुख अपनाते हुए कई कर्मचारियों पर एस्मा, बर्खास्तगी और एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    इस पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक जाकेश साहू ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि हड़ताली कर्मचारियों से संवेदनशीलता के साथ संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण हड़ताल करना कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में बर्खास्तगी और एफआईआर जैसे कदम उचित नहीं हैं।
    साहू ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया कि समिति कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाए।
    मोर्चा ने धान खरीदी से जुड़े सुखत मुद्दे को भी प्रमुख समस्या बताया। कर्मचारियों का कहना है कि किसान अधिक नमी वाला धान लाते हैं, जिसे लंबे समय तक सोसाइटी में रखना पड़ता है। महीनों बाद जब सरकार धान उठाती है तो वजन में कमी आ जाती है। इस नुकसान की भरपाई प्रबंधकों से कराई जाती है, जिसके चलते कई प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कई कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं।
    मोर्चा का कहना है कि सरकार को सुखत पर विशेषज्ञ समिति बनाकर स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि प्रबंधकों पर अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई न हो।
    कर्मचारी अपनी सेवा शर्तों में सुधार और बेहतर वेतनमान की मांग कर रहे हैं। मोर्चा पदाधिकारियों-यशवंत नायक, हृदय सिंह चौहान, विजय कुमार तारम, दीपक लाल सिन्हा, भुवन चतुर्वेदी, सुखराम साहू, त्रिभुवन यादव, अभिजीत पांडे ने भी सरकार से कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत स्वीकार कर हड़ताल खत्म करवाया जाए।
    मोर्चा का स्पष्ट कहना है-सख्ती नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.