राजनांदगांव। अमानत में खयानत के गंभीर मामले में थाना लालबाग पुलिस ने कंटेनर ट्रक चालक और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसारए प्रार्थी ने दिनांक 13.11.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ड्राइवर कमलेश शुक्ला (45), उड़िसा से नागपुर तक 7.350 टन वजन वाले कार्टून बाक्स पहुंचाने के लिए ट्रक क्रमांक एमएच 20-ईजी 4295 में सामान लोड कर रहा था। लेकिन आरोपी ने सामान कबाड़ी को बेचकर ट्रक को राजनांदगांव के जेएम पेट्रोल पंप पर खड़ा छोड़ फरार हो गया। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग 1,32,000 रुपए है।
घटना में प्रयुक्त ट्रक की कीमत 10 लाख रुपए है। आरोपी के कब्जे से नगद 5,000 रुपए और मोबाइल (10,000 रुपए) भी जप्त किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और लोकेशन के आधार पर आरोपी कमलेश शुक्ला को धरसीवा, रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबाड़ी अमित सायतोडे (36) को चोरी का सामान बेचने की जानकारी दी। दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश शुक्ला पिता शिवगड़ू शुक्ला, बुट्टी बोरी, नागपुर (महाराष्ट्र) एवं अमित सायतोडे पिता दीप नारायण सायतोडे, बाबाधाम, सिलतरा, थाना-धरसीवा, जिला-रायपुर शामिल है।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक खुशबु नागवंशी, आरक्षक प्रशांत भदौरिया, कमल किशोर यादव की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
