राजनांदगांव। जिले के तुमडीबोड क्षेत्र में चोरी की वारदात को पुलिस ने अंजाम देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र साहू पिता धनेश साहू, निवासी-मचानपार, चौकी-तुमड़ीबोड़ और कबाड़ी संचालक सोएब मेमन पिता इमरान मेमन, निवासी-गंज चौक, उदयाचल अस्पताल के सामने मकान नंबर 28/28 को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, वारदात की रिपोर्ट कमलेश्वर दास वैष्णव ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर, 2025 को उनके खेत और घर से बोरिंग मशीन के हिस्से, कृषि उपकरण, स्पेयर मशीन, लोहे के पाइप, ताबे का वायर व अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी की कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई।
पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की गई सामग्री अपने घर में छिपाकर रखने और कुछ सामान को काटकर कबाड़ी सोएब मेमन को बेचने की बात कबूल की।
अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सामग्री कबाड़ी से बरामद कर ली। दोनों आरोपीगणों ने अपराध की पूरी तरह स्वीकारोक्ति की और उन्हें न्यायालय में पेश कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, सउनि चुन्निलाल साहू, प्रधान आरक्षक जगत ठाकुर, आरक्षक डिगम्बर सिदार, महिला आरक्षक पेमिन कतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
