डोंगरगढ़। ब्लॉक वनांचल के ग्राम घोटिया स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक और मनोरंजन गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद स्कूल में बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों के स्टॉल लगाए गए, जो दर्शाते थे कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की अन्य कौशलों का भी समग्र विकास हो रहा है। बाल मेला में बच्चों ने अपने-अपने स्टॉल पर कला, विज्ञान, गणित और पर्यावरण संबंधित गतिविधियाँ प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, सरपंच संजय उईके, उपसरपंच रामकुमारी मंडावी, प्रधान पाठक दिनेश कुमार खाड़े, शिक्षक धनराज वर्मा, देवेंद्र नागर, लक्ष्मण लाल भगत, विजेंद्र वर्मा और गायकवाड सर सहित गाँव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीणों ने भाग लिया।
सभी उपस्थित जनों ने पं. नेहरू के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके विचारों को साकार करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खुशहाल वातावरण में आनंद लिया और यह आयोजन उनके लिए एक प्रेरणा बन गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी बाल मेला का आनंद लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन बच्चों के विकास के लिए एक कदम और समुदाय के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
