Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » विभाग हितग्राही मूलक योजनाओं से करें लाभान्वित : तुलिका प्रजापति
    छत्तीसगढ़

    विभाग हितग्राही मूलक योजनाओं से करें लाभान्वित : तुलिका प्रजापति

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

    बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों के समान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के जाति प्रमाण पत्र समय पर संकलित किए जाएं। उन्होंने सभी दस्तावेज संकलन के बाद ही आवेदन जमा करने को कहा ताकि कोई भी बच्चा अपात्र न रहे।

    आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और ठेकेदार को अतिरिक्त संसाधन लगाकर कार्य में तेजी लाएं। इसके साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्रावास अंबागढ़ चौकी की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

    कलेक्टर ने छात्रवृत्ति योजना की प्रगति पर भी ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर शत-प्रतिशत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीकृति और वितरण के अंतर को कम करने पर जोर दिया।

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने समग्र शिक्षा के तहत निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और नवोदय विद्यालय हेतु भूमि चिन्हांकन की जानकारी ली। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी शासकीय भवन, स्कूल, हेल्थ सेंटर, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।

    स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर ने सिकल सेल स्क्रीनिंग में तेजी लाने और स्टेट स्तर रैंकिंग के अनुसार कार्य सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष गहन जांच अभियान और आयरन टैबलेट का उचित वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा।

    बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.