रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने अपने पदाधिकारियों और पीड़ित परिवारों के साथ 10 नवंबर को राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंत्री यादव ने स्पष्ट कहा कि दो महीने के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर दिया जाएगा।
यह आश्वासन सुनते ही लंबे समय से न्याय की राह देख रहे परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी भेंट की और उनसे निवेदन किया कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े आदेश शीघ्र जारी करवाए जाएं।
माधुरी मृगे ने डॉ. सिंह को बताया कि 25 अक्टूबर को उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की थी और संघ के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से बात कर जल्द निराकरण कराएंगे।
मृगे ने कहा अब हम सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहते हैं। शिक्षा मंत्री जी ने जो कहा है, उसके क्रियान्वयन का हमें इंतजार है।
उन्होंने बताया कि संघ लगातार पीड़ित परिवारों के हक के लिए संघर्षरत है। यही माधुरी मृगे वही नेता हैं, जिन्होंने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में 307 दिन तक आंदोलन किया था। इस आंदोलन में एक शिक्षिका शांति साहू ने केश त्याग (मुंडन) कर विरोध जताया था, बावजूद इसके पिछली सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी थी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी उस समय आंदोलन के मंच से समर्थन देते हुए कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर अनुकंपा नियुक्ति तुरंत दी जाएगी।
माधुरी मृगे ने बताया कि उनके प्रयासों से टीटी और डीएलएड 6 साल के अंदर पास करने वाले शिक्षकों को नियुक्ति का अधिकार मिला। वहीं जो अभ्यर्थी टेट पास नहीं कर पाए हैं, उनके लिए भी वह निरंतर प्रयास कर रही हैं ताकि योग्यता के आधार पर सभी पात्र परिवारों को न्याय मिल सके।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही वह लगातार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री अरुण साव और अन्य भाजपा विधायकों से मुलाकात कर रही हैं।
शांति साहू ने कहा पूर्व सरकार के समय मैंने अपने बाल त्यागे थे। अब जब तक आदेश जारी नहीं होते, मैं अपने बाल नहीं बांधूंगी। आदेश जारी होने के बाद ही मैं अपने केश बांधूंगी।
शिक्षा मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे, प्रदेश सह सचिव गीता साहू, शांति साहू, रुक्मणी ठाकुर और एम. रूपा शामिल थीं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
