राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम जंगलेसर में आवास संगोष्ठी सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आवास निर्माण के तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार बताया गया। आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम पश्चात सरपंच, उप-सरपंच, पंच एवं अन्य ग्राम प्रमुखों द्वारा हितग्राही श्रीमती दुग्धी बाई के आवास निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया गया तथा सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
