डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने चार बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें घनश्याम साहू (42 वर्ष, निवासी-राजाखुज्जी), यशवंत पटेल (35 वर्ष, निवासी-गिदर्री), मंगलचंद (36 वर्ष, निवासी-गिदर्री) और डामनलाल (48 वर्ष, निवासी गिदर्री) शामिल हैं। इन पर धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार किया गया।
कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक लाभाराम धु्रव, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आशाराम धु्रव और भगत सिदार की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में यह कार्रवाई की गई। थाना डोंगरगांव पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है और असामाजिक तत्वों को कानून के दायरे में रखने की मुहिम जारी रखेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
